{"_id":"68a6f508afbb2dcb350a387b","slug":"balrampur-fake-teacher-arrested-for-grabbing-job-with-forged-documents-28-arrested-so-far-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी हथियाने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, अब तक 28 को दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी हथियाने वाला फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, अब तक 28 को दबोचा गया
Thu, 21 Aug 2025 03:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:59 PM IST
सार
बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में अब तक 28 फर्जी शिक्षकों को दबोचा जा चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया फर्जी शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हथियाने वाले अध्यापकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने से एक फर्जी अध्यापक नीरज कुमार निवासी सौहल्ला प्रतापपुरा, थाना सदर, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिले में 92 फर्जी अध्यापक चिह्नित किए गए हैं। इनमें से अब तक 28 आरोपी शिक्षक गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे 64 फर्जी शिक्षकों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। तत्कालीन बीएसए डॉ. रामचंद्र ने 31 मार्च 2021 को नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि दर्जनों लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की है। मामला दर्ज होते ही एसपी विकास कुमार ने फर्जी अध्यापकों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दीं।
विज्ञापन
एएसपी विशाल पांडेय और सीओ सिटी ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली सुधीर कुमार सिंह की टीम इस कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि अब तक 28 फर्जी अध्यापक पकड़े जा चुके हैं। बाकी बचे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। फर्जी नियुक्तियों से सरकारी व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था दोनों को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन