फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Dispute over the road during idol immersion, road jammed, police reached the spot

बलरामपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर विवाद, नाराज लोगों ने रास्ता किया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 12 Oct 2024 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

यूपी के बलरामपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मार्ग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद नाराज श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन रोककर मार्ग जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Balrampur: Dispute over the road during idol immersion, road jammed, police reached the spot
बलरामपुर में विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विजयदशमी पर निकाले गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के रास्ते को लेकर शनिवार की शाम गैसड़ी के साथी वार्ड में विवाद हो गया। नाराज श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन रोककर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी लोगों को समझा बुझा रहे हैं। 

विज्ञापन


गैसड़ी नगर के साथी वार्ड में रखी गई दुर्गा प्रतिमा शहर भ्रमण के बाद विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष ने रास्ते को लेकर ऐतराज किया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच पहुंची पुलिस साथी की प्रतिमा को लेकर आगे निकल गयी। यह खबर अन्य प्रतिमा से जुड़े लोगों को हुई तो वह नाराज हो गये। अन्य प्रतिमा पंडाल के लोगों ने साथी वार्ड की प्रतिमा को दोबारा लाने की मांग को लेकर अन्य प्रतिमा का विसर्जन रोक कर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही गैसड़ी कस्बे में मार्ग जाम कर श्रद्धालु सड़क पर बैठ गए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी वार्ता करके स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूर्व विधायक ने लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी मौके पर है। एसपी विकास कुमार का कहना है कि रास्ते को लेकर विवाद है। पुराने और नये रुट को लेकर मामला है। वार्ता किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed