फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur : BJP protests against remarks on Chief Minister's mother, files report against Maulana

UP: मुख्यमंत्री की मां पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, मौलाना के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 08 Mar 2026 07:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 07:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन
Balrampur : BJP protests against remarks on Chief Minister's mother, files report against Maulana
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रविवार को आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर आरोपी मौलाना का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में वीर विनय चौराहे पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है और इससे पूरे प्रदेश की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सिर्फ बयानबाजी नहीं है अखिलेश द्वारा मायावती को पीएम बनाने की बात, नीतीश को लेकर है यह रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिपिंग कंपनियों का निर्यातकों पर वार टैक्स, एक कंटेनर पर करीब 2.82 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली


तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह मोनू, डॉ. अजय सिंह पिंकू, अवधेश तिवारी तरुण, संदीप वर्मा, प्रभात सिंह, शैलेंद्र सिंह, संदीप उपाध्याय, राकेश गुप्ता, राकेश कश्यप, अमन बंसल, रजनीश पांडे व आदित्य आदि मौजूद रहे।

मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक मजहबी जलसे के दौरान मौलाना ने मुख्यमंत्री की माता के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की और गो हत्या से जुड़े कानून के खिलाफ लोगों को उकसाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed