{"_id":"67fe83109f7280c7e80ba8a1","slug":"balrampur-ats-reached-changur-baba-s-house-and-searched-the-documents-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: छांगुर बाबा के घर पहुंच एटीएस ने खंगाले दस्तावेज, धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के हैं आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: छांगुर बाबा के घर पहुंच एटीएस ने खंगाले दस्तावेज, धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के हैं आरोप
Tue, 15 Apr 2025 09:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:32 PM IST
सार
छांगुर बाबा के घर पहुंचकर एटीएस की टीम ने दस्तावेज खंगाले हैं। धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के आरोप में बाबा सहित 10 के विरुद्ध एटीएस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग की जांच के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) मंगलवार को संवेदनशील उतरौला पहुंचा। दोपहर बाद एटीएस टीम ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर छानबीन की। नगर और आसपास स्थित उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
टीम नगर स्थित छांगुर बाबा के एक कॉम्प्लेक्स पहुंची। मधपुर स्थित उसके मकान को भी खंगाला। कार्रवाई के लिए एटीएस ने उतरौला कोतवाली से पुलिस फोर्स भी मंगाया, जिसमें निरीक्षक स्वतंत्र गुप्त और महिला निरीक्षक शालिनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक टीम ने स्थानीय लोगों से भी छांगुर के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की जांच करेगी पांच सदस्यी कमेटी, आग ने खोली थीं कई पोल; खत्म हो गई थी फायर एनओसी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दो दिन की तपिश के बाद 18 से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी हल्की बारिश, जारी हुए पूर्वानुमान
सूत्रों के अनुसार छांगुर बाबा की सक्रियता और उसकी पूर्व की स्थिति और बाद में संपत्तियों के बढ़ने के बारे में टीम ने जानकारी जुटाई। उतरौला कोतवाल अवधेश राज सिंह ने बताया कि एटीएस ही पूरे मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को टीम ने छानबीन की है। इससे अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय स्तर पर पुलिस भी छांगुर की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
इस मामले में एटीएस छांगुर सहित 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चुकी है। छांगुर के पुत्र और धर्म परिवर्तन करने वाले नवीन रोहरा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब पुलिस छांगुर के संपूर्ण जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार एटीएस की नजर विदेशी फंडिंग पर भी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन