{"_id":"5f5719bf8ebc3e36be4d7ef5","slug":"bahujan-samaj-party-president-mayawati-attacked-on-yogi-government-over-deteriorating-law-and-order-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा, बढ़ती घटनाएं खोल रहीं सरकारी दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मायावती ने योगी सरकार को घेरा, बढ़ती घटनाएं खोल रहीं सरकारी दावों की पोल
Tue, 08 Sep 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। यूपी में अपराध की लगातार बढ़ती घटनाओं से परेशान मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मायावती ने मंगलवार को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यूपी में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहांपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनाएं अति-दुःखद।
विज्ञापन
साथ ही, यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनाएं कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह मांग।

1.यूपी में कल मैनपुरी में दलित सर्वेश कुमार की दबंगों द्वारा पीट-पीट कर की गई हत्या व इसी प्रकार महाराजगंज में गोबिन्द चैहान, शाहजहाँपुर में राजवीर मौर्य, बरेली में वासिद, कुशीनगर में सुधीर सिंह तथा बांदा में विनोद गर्ग (ब्राह्मण) की गोली मार की गई हत्या आदि की घटनायें अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) September 8, 2020
विज्ञापन
साथ ही, यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनाएं कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह मांग।
2. साथ ही, यूपी के नोएडा में कल ही कैब ड्राइवर की हत्या आदि की घटनायें कानून-व्यवस्था के मामलें में सरकारी दावों की पोल खोलती हैं। सरकार कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे व पीड़ितों को न्याय दे व उनकी आर्थिक मदद भी जरूर करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) September 8, 2020