{"_id":"66daba1e23563e4ae6050006","slug":"bahraich-wolf-attack-on-an-old-man-and-child-in-dehat-kotwali-in-bahraich-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी, बुजुर्ग व उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी, बुजुर्ग व उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर किया घायल
Fri, 06 Sep 2024 02:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:09 PM IST
सार
बहराइच में भेड़िये का आतंक और हमले जारी हैं। शुक्रवार को एक बार फिर भेड़िये ने एक बुजुर्ग व उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
हमले के बारे में जानकारी देते बुजुर्ग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में भेड़िये का आतंक जारी है। शुक्रवार को भेड़िये ने एक बुजुर्ग और उसके तीन वर्षीय पोते पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जिले के कोतवाली दोहात के ग्राम पंचायत यादवपुर के मजरा लोधनपुरवा में भेड़िये ने कृपाराम (60) व उनके पोते सत्यम (03) पर हमला कर भेड़िये ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की रात को भी इसी गांव में एक बच्चा घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर एनकाउंटर: अखिलेश ने मुठभेड़ को फर्जी बताया; कहा- दो दिन पहले उठाए गए आदमी को मार डाला, कोर्ट दखल दे
ये भी पढ़ें - यूपी: काली सूची में डाली गई कंपनियों को यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने का जिम्मा, उपभोक्ता परिषद ने दी चेतावनी
रात में किया था एक हमला
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलावा मौजा यादवपुर निवासी कलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। संगम लाल की मां जनक दुलारी ने बताया कि भेड़िए ने बेटे पर हमला किया था जिससे वह घायल हो गया।