{"_id":"66d97caa4a58135cda0a9c00","slug":"bahraich-wolf-attack-continue-a-goat-was-killed-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ियों का आतंक: रात भर जागते रहो के नारों से गूंजते रहे गांव, भेड़िये ने एक बकरी को मार डाला, बच गए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ियों का आतंक: रात भर जागते रहो के नारों से गूंजते रहे गांव, भेड़िये ने एक बकरी को मार डाला, बच गए बच्चे
Thu, 05 Sep 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:21 PM IST
सार
बहराइच में भेड़ियों का आतंक बना हुआ है। लोग रात भर जागकर अपने जानवरों और परिजनों की सुरक्षा कर रहे हैं। बुधवार रात एक भेड़िये ने एक बकरी को मार डाला।
विज्ञापन
गांव में देखा गया भेड़िया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के महसी थाना क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक लगातार जारी है। बुधवार की रात भेड़ियों ने हरदी थाना क्षेत्र के पचदेवरी गांव में घर के आंगन में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। भेड़िया ने जहां एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया तो दूसरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बकरियों की आवाज सुन उठे परिजनों का शोर सुनकर भेड़िया भाग गया।
विज्ञापन
दहशत में ग्रामीण
बकरियों पर हमले के बाद से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि घर में छोटे छोटे बच्चे थे। गनीमत रही की भेड़िया ने बच्चों पर हमला नहीं किया बकरियों को ही निशाना बनाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बहराइच में बढ़ रही दहशत, अब दिन में भी धमकने लगे भेड़िये, वन टीम ने तेज की कांबिंग
रात भर जागते रहो के नारे से गूंजते रहे गांव
भेड़िया प्रभावित गांवों में रात भर पहरेदारी और रखवाली का सिलसिला चलता रहा। जहां एक ओर ग्रामीण तो वहीं दूसरी ओर पुलिस टीम भी गश्त करती रही।
मंगलपूरवा में कैमरे में कैद हुआ भेड़िया
हरदी थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव में मंगलवार को एक भेड़िया गन्ने के खेत के पास दिखा। ग्रामीणों ने उसकी फोटो खींच कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन रक्षक दीपक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी ली लेकिन भेड़िया नहीं मिला।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन