Bahraich Violence: बहराइच हिंसा के पांचों आरोपी गिरफ्तार, सामने आया मुठभेड़ का वीडियो
बहराइच के महाराजगंज में युवक की हत्या के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि बहराइच हिंसा के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं। उनके पैरों में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नानपारा बायपास पर हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों की घेराबंदी की। जहां पुलिस व आरोपियों के बीच जवाबी फायरिंग हुई जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के नाम मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम हैं। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे। उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस बीच मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। परिसर में चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि घायल होने वाले आरोपी मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिम हैं। पुलिस के अनुसार, नानपारा इलाके में हुई मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने उनके पैरों में गोली मारी है।
पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा
यूपी पुलिस ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार को महराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम मोहम्मद फहीन, मोहम्मद तालीम, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल हैं। पहले दो की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम लेकर गई तो इनके द्वारा वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद हो गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग भी इन आरोपियों को संरक्षण दे रहे थे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी मिले हैं।
सरफराज की बहन बोली- कल ही पुलिस ने उठा लिया था
वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिजनों की सुरक्षा की अपील की है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया। वहीं, हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस द्वारा घर से उठाए जाने और उनका एनकाउंटर होने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
घायल आरोपियों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था
आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, मुठभेड़ के बाद पकड़े गए
लोगों का जमावड़ा लगा, पुलिस व पीएसी बल तैनात
दो आरोपी हुए घायल
मेडिकल कॉलेज रेफर करने से पहले आरोपियों को सीएचसी नानपारा ले जाया गया। यहां के डॉक्टर अरशद जमाल ने बताया कि एक आरोपी के दायें तो दूसरे के बायें पैर में गोली लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.