फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich violence: Crowd became unruly, vandalized in front of ADG Amitabh Yash, had to do aerial firing

बहराइच हिंसा: बेलगाम हुई भीड़, एडीजी अमिताभ यश के सामने की तोड़फोड़-आगजनी, करनी पड़ी हवाई फायरिंग

Tue, 15 Oct 2024 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Oct 2024 06:45 AM IST
सार

Bahraich violence: बहराइच में मृतक रामगोपाल मिश्रा का शव घर में पहुंचने के बाद भीड़ बेलगाम हो गई। लखनऊ से भेजे गए एडीजी कानून अमिताभ यश के सामने भी लोग तोड़फोड़ करते रहे। 

विज्ञापन
Bahraich violence: Crowd became unruly, vandalized in front of ADG Amitabh Yash, had to do aerial firing
बहराइच सांप्रदायिक हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विसर्जन जुलूस में मृत हुए रामगोपाल का शव गांव पहुंचने के बाद भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने जगह जगह तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ व आगजनी की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश को बहराइच के लिए रवाना किया। बहराइच पहुंचने के बाद तत्काल अमिताभ यश प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान महसी के रमपुरवा चौकी पर आक्रोशित भीड़ ने एडीजी के सामने ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपनी पिस्टल से हवा में फायरिंग की और पिस्टल लहराते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाया। जिसके बाद लोग मौके से भाग गए। इसके बाद मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं एडीजी अमिताभ यश टीम के साथ महराजगंज कस्बे की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन


Trending Videos

आक्रोशित ग्रामीणों ने महसी-राजीचौराहा मार्ग किया जाम

Bahraich violence: Crowd became unruly, vandalized in front of ADG Amitabh Yash, had to do aerial firing
जिले में कई जगहों पर आगजनी हुई। - फोटो : amar ujala

 महराजगंज कस्बे में विसर्जन के दौरान दूसरे समुदाय के लोग हरदी थाना क्षेत्र के रेहुवा मंसूर गांव निवासी रामगोपाल को खींच कर घर में ले गए थे। साथ ही उसके साथ बर्बरता के साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी थी। जिसमें राम गोपाल की मौत हो गई थी और भीड़ उग्र हो गई थी। जिसके बाद सीतापुर, लखनऊ व मिहींपुरवा हाईवे जाम कर प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया था। यही नहीं शहर के घंटा घर व अस्पताल चौराहे पर भी विसर्जन रोक कर प्रदर्शन शुरु हो गया था। वहीं मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर रामगोपाल का शव रखकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी थी।

प्रदर्शन व नारेबाजी की सूचना के बाद विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंची थी और भारी मान मनौव्वल के बाद शव को कब्जे में लिया था। साथ ही सुबह लगभग छह से सात के बीच मृतक रामगोपाल के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया गया। लेकिन शव रेहुवा गांव पहुंचते ही स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। इस दौरान लोगों को समझा कर दाह संस्कार करवाने पहुंचे तहसीलदार को लोगों ने खदेड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के बाद महराजगंज के सभी व शहर के कुछ स्कूल बंद

Bahraich violence: Crowd became unruly, vandalized in front of ADG Amitabh Yash, had to do aerial firing
घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव। - फोटो : अमर उजाला।

 महसी तहसील के महराजगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद सोमवार को महराजगंज के लगभग सभी व शहर के कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया। महसी के खंड शिक्षाधिकारी रामतिलक वर्मा ने बताया कि जरूरत के अनुसार फोर्स को स्कूलों में रोका गया है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed