फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich violence: After the encounter, suddenly increased force and patrolling in the district, intelligence

बहराइच हिंसा: एनकाउंटर के बाद अचानक बढ़ाई जिले में फोर्स और गश्त, खुफिया विभाग की टीमें हुई सक्रिय

Thu, 17 Oct 2024 09:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

Bahraich violence:बहराइच हिंसा के पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इनमें से मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गोली लगी है। इस घटना के बाद जनपद में फोर्स बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Bahraich violence: After the encounter, suddenly increased force and patrolling in the district, intelligence
घटना के बाद जिले में बढ़ाई गई फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महसी तहसील के महराजगंज में बीती 13 अक्तूबर को हुई हिंसा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांचों मुख्य आरोपियों को नानपारा इलाके से पकड़ लिया। जिसमें से दो आरोपियों द्वारा शस्त्र बरामदगी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। हाफ एनकांटर और गिरफ्तारी के बाद एहतियायत के तौर पर जनपद में मुख्यालय से लेकर सवेंदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। डीएम मोनिका रानी व एसपी वृंदा शुक्ला ने शहर में रूटमार्च किया। इसके साथ ही नेपाल सीमा से लेकर सभी ऐसे स्थान जहां पर विवाद की आशंका हो वहां पर पुलिस की भारी संख्या में दोबारा से तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


नानपारा के हांडा बसेहरी नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और सरफराज उर्फ रिंकू के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं तीन अन्य आरोपियों अब्दुल हमीद, फहीम और मोहम्मद अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील करने के साथ ही मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए डीएम मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला ने पीएसी, पुलिस के जवानों के साथ शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। वहीं हिंसा प्रभावित क्षेत्रों महराजगंज, स्टीलगंज तालाब मार्केंट, सदुआपुर, रमपुरवा, बेहड़ा आदि गांवों और नानपारा, नवाबगंज आदि संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त के साथ ही भारी मात्रा में जवानों की तैनाती कर दी गई है। वहीं खूफिया विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है। सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार

महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान रविवार को पथराव व रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या के पांच मुख्य आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी नेपाल भागने की फिराक में थे। हत्या में प्रयुक्त बंदूक की रिकवरी के दौरान सरफराज उर्फ रिंकू व तालीम उर्फ सबलू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी नानपारा और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले बुधवार को भी पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दानिश उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था, जिसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed