फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich violence: 12 company PAC, two CRPF, RRF and four senior IPS deployed, internet still closed

बहराइच हिंसा: 12 कंपनी पीएसी, दो सीआरपीएफ, आरआरएफ व चार वरिष्ठ आईपीएस तैनात, इंटरनेट अभी भी बंद

Thu, 17 Oct 2024 07:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 07:45 AM IST
सार

Bahraich violence:बहराइच हिंसा के बाद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा अभी तक बंद है। सूत्रों के अनुसार शनिवार से इंटरनेट सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Bahraich violence: 12 company PAC, two CRPF, RRF and four senior IPS deployed, internet still closed
हिंसा प्रभावित क्षेत्र में दूर-दूर तक सूनी हैं सड़कें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंसा प्रभावित महाराजगंज कस्बे और उसके आस-पास हालात बुधवार को सामान्य होते दिखे। हालांकि लगातार तीसरे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। दो दिनों तक किसी तरह लोगों ने बिना नेट के काम चलाया। लेकिन तीसरे दिन इंटरनेट से अपने आपको रोक नहीं सके। सैकड़ों की संख्या में बहराइच के युवा गोंडा, बाराबंकी, श्रावस्ती, सीतापुर के रेउसा, लखीमपुर सीमा पार कर हित मित्रों के साथ पहुंचे और नेट चलाया।

विज्ञापन

शहर निवासी कृष्णा, शिवम, अभिषेक ने बताया कि वे लोग ऑनलाइन का कार्य करते हैं। नेट बंद होने की वजह से कारोबार प्रभावित हो गया है। 

अभी दो दिन इंटरनेट सेवा बहाल होने पर संशय
हत्याकांड के बाद शुरु हुई आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं बीते तीन दिनों से बैन हैं। वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो अगले दो दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बहाल होने पर संशय है। शनिवार से इंटरनेट सेवाएं बहाल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

12 कंपनी पीएसी, दो सीआरपीएफ, आरआरएफ व चार वरिष्ठ आईपीएस तैनात

Bahraich violence: 12 company PAC, two CRPF, RRF and four senior IPS deployed, internet still closed
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज कस्बे में स्थिति सामान्य होने के बाद भी अभी शासन की ओर से सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में अभी भी 12 कंपनी पीएसी, दो सीआरपीएफ, आरआरएफ व चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती है। साथ ही जिले के सभी आला अधिकारी भी जगह-जगह तैनात हैं और हर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

महराजगंज कस्बे में पूंछतांछ के बाद मिल रही इंट्री
महराजगंज कस्बे में चप्पे-चप्पे व हर रास्ते पर पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं कोई अराजक तत्व अमन चैन में खलल न डाले इसका भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। कस्बे में प्रवेश करने वाले हर वाहन की जांच व उसमें सवार लोगों से पूंछतांछ की जा रही है। बाहरी लोगों को प्रवेश नही दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed