फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich violence: 12 cases till now, 50 arrests, CO removed, top officers are camping,

बहराइच हिंसा: अब तक 12 मुकदमे, 50 गिरफ्तारियां, सीओ हुए निलंबित, आला अधिकारी कर रहे हैं कैंप, पुलिस बल तैनात

Thu, 17 Oct 2024 07:06 AM IST
रोहित मिश्र जीतेंद्र दीक्षित, अमर उजाला संवाद, बहराइच
जीतेंद्र दीक्षित, अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 17 Oct 2024 07:06 AM IST
सार

Bahraich violence: यूपी के बहराइच में हुए सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब माहौल धीमे-धीमे सामन्य हो रहा है। हालांकि माहौल तनावपूर्ण है। डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद वहां कैंप कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Bahraich violence: 12 cases till now, 50 arrests, CO removed, top officers are camping,
घटनास्थल के पास पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच जिले के महराजगंज कस्बे में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद विवाद हो गया था। दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा विसर्जन में शामिल रेहुआ निवासी रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या के बाद हालात बेकाबू हो गए थे और जगह-जगह उग्र प्रदर्शन व आगजनी की घटनाएं शुरू हो गई थी। जिसके बाद सोमवार से जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप व कमिश्नर शशि भूषण लाल समेत आला अधिकारी कैंप कर रहे हैं। घटना के बाद अब तक 12 मुकदमा दर्ज किए गए हैं और 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। बुधवार को चौथे दिन उपद्रव प्रभावित रमपुरवा, भगवानपुर, हरदी, शिवपुर, खैरा बाजार आदि क्षेत्रों में दुकानें खुली रही और स्थिति सामान्य रही। लोग बेखौफ बजारों में निकले और रोजमर्रा के जरुरी सामान खरीदते दिखे। 

विज्ञापन


महराजगंज में अब भी तनाव, एएसपी व पीडी की तैनाती
विवाद का केन्द्र रहे महराजगंज कस्बे में स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। कस्बे में अभी भी तनाव बना हुआ है और बुधवार को भी दुकानें बंद रही। वहीं बजार में पूरी तरह सन्नाटा रहा। पूरी बजार में सिर्फ एक मेडिकल स्टोर खुला रहा और सिर्फ इक्का दुक्का ही लोग नजर आए। चारो ओर सिर्फ पुलिस, पुलिस के वाहन व पीएसी के जवान ही नजर आए। वहीं मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर के बाहर परियोजना निदेशक अरुण सिंह व बलरामपुर के एएसपी समेत सैकड़ो की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात नजर आए।
विज्ञापन


एडीजी गोरखपुर जोन, कमिश्नर व डीआईजी कर रहे जिले में कैंप

Bahraich violence: 12 cases till now, 50 arrests, CO removed, top officers are camping,
हर गली मुहल्ले पर पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थिति नियंत्रण के लिए एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप, कमिश्नर शशि भूषण लाल, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह कैंप कर रह रहे हैं। बुधवार को सभी आला अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे और पलपल की जानकारी लेते दिखे। वहीं डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम अखिलेश सिंह, डीडीओ राजकुमार आदि भी भ्रमणशील रहे।

अब तक 12 मुकदमें और 50 से अधिक भेजे गए जेल
महराजगंज में हुए निर्मम हत्याकांड के बाद से लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं मुकदमें लिखे जाने का भी दौर जारी है। बुधवार तक जिले में दोनो समुदायों पर कुल 12 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। वहीं 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने अब तक जेल भेजा है। अकेले हरदी थाने पर 10 मुकदमें दर्ज हुए हैं। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पहला मुकदमा अब्दुल हमीद समेत छह नामजद व 10 अज्ञात पर लिखा गया था। वहीं इसके बाद हुए उपद्रव को लेकर अज्ञात भीड़ पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 10 मुकदमें दर्ज हुए हैं।

सीओ रुपेन्द्र गौड़ हटाए गए

Bahraich violence: 12 cases till now, 50 arrests, CO removed, top officers are camping,
Bahraich Violence - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज कस्बे में विसर्जन जुलूस के दौरान गाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर पत्थरबाजी कर दी थी। जिसके बाद प्रतिमा खंडित हो गई और कस्बे में विवाद शुरु हो गया था। इस दौरान रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा को दूसरे समुदाय के लोग अपने घर में खींच ले गए थे और उसकी निर्ममता से पिटाई करते हुए गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई थी। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था। जिस पर एसपी ने हरदी थाना प्रभारी सुरेश वर्मा व महसी चौकी प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया था। इस दौरान विसर्जन में शामिल लोगों ने सीओ रुपेन्द्र गौड़ पर भी लापरवाही समेत गंभीर आरोप लगाए थे। ग्रामीणों के आरोपों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेकर शासन की ओर से सीओ रुपेन्द्र गौड़ को हटा दिया गया है। उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। वहीं रामपुर से आए रवि खोकर को महसी की जिम्मेदारी दी है।

तहसील मुख्यालय पर बैठक, राजस्व कर्मी कर रहे क्षति का आकलन
एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप, कमिश्नर शशिभूषण लाल, डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद डीएम मोनिका रानी आदि की मौजूदगी में बुधवार को महसी तहसील सभागार में उच्च स्तरीय बैठक की गई। जिसमें वर्तमान स्थिति व जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद डीएम मोनिका रानी ने बताया कि 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य का चिन्हांकन जारी है। आगजनी के दौरान हुए क्षति के आकलन में राजस्व टीम लगी हुई है। पीड़ितों को लंच पैकेट, खाद्य सामग्री आदि मुहैया करवाई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed