फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Tiger enters village... villagers panic, forest department team calls for two trained elephants to c

Bahraich: गांव में घुसा बाघ... दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए दो प्रशिक्षित हाथी मंगवाए

Thu, 15 Jan 2026 05:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jan 2026 05:02 PM IST
सार

बहराइच के एक गांव में बाघ घुस आने से ग्रामीण दहशत में आ गए। ड्रोन से तलाश के दौरान बाघ की झाड़ियों में बैठी फोटो भी कैद हुई है।

विज्ञापन
Bahraich: Tiger enters village... villagers panic, forest department team calls for two trained elephants to c
ड्रोन में कैद हुई तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के रामगांव इलाके में स्थित रेहुआ मंसूर ग्राम में एक बाघ के देखें जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद स्थानीय रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ड्रोन से तलाश के दौरान बाघ की झाड़ियों में बैठी फोटो भी कैद हुई है।

विज्ञापन


महसी तहसील के रामगांव इलाके में स्थित रेहुआ ग्राम में गुरुवार को खेत के किनारे एक बाघ को देख लोगों में दहशत फैल गई । सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेसा ने बताया कि ड्रोन में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। जानवर को पकड़ने के लिए चारों तरफ जाल लगाने के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व दो प्रशिक्षित हाथियों को मंगवाया गया है। जो शाम तक पहुंच जाएंगे। इन हाथियों की मदद से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बाघ को घेरकर ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्य चिकित्सक दयाशंकर, रेंज अधिकारी शाकिब अंसारी, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। वन विभाग ने इलाके से सटे खुशलीपुरवा, भगईपुरवा, पासीनपुरवा, कहारनपुरवा, दुवेपुरवा और अकबरपुरवा ग्रामों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खेतों में न जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed