फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Three innocent people died by drowning in the water filled in the pit of the brick kiln

बहराइच : ईंट भट्ठे के गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीन मासूमों की मौत

Sun, 18 Jul 2021 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Jul 2021 07:35 PM IST
सार

रविवार शाम को पांच बजे के आसपास मवेशी चराते समय दीपांशी गड्ढे में भरे पानी में डूबने लगी। बचाने दौड़े सौरभ और हरिओम भी पानी में डूब गए। लोगों को कुछ जानकारी भी नहीं हो सकी। काफी देर बाद लोगों ने पानी में कपड़े उतराते देखे।

विज्ञापन
Bahraich: Three innocent people died by drowning in the water filled in the pit of the brick kiln
हादसे के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच में चितरहिया गांव निवासी तीन बच्चे रविवार शाम को ईंट भट्ठे के निकट मवेशी चरा रहे थे। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजन बिलखने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत चितरहिया गांव निवासी हरिओम वर्मा (11) पुत्र जसवंत वर्मा, दीपांशी त्रिपाठी (12) पुत्री आशुतोष त्रिपाठी और सौरभ त्रिपाठी (14) पुत्र अरुण त्रिपाठी गांव से 5000 मीटर दूर स्थित भट्ठे के निकट मवेशियों को चरा रहे थे। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के चलते ईंट-भट्ठे के पास बने गड्ढे पानी से भरे हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम को पांच बजे के आसपास मवेशी चराते समय दीपांशी गड्ढे में भरे पानी में डूबने लगी। बचाने दौड़े सौरभ और हरिओम भी पानी में डूब गए। लोगों को कुछ जानकारी भी नहीं हो सकी। काफी देर बाद लोगों ने पानी में कपड़े उतराते देखे। गांव के लोग पहुंचे। सभी ने तलाश शुरू कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। सूचना घर पर दी गई। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। तीनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्वकर्मी गांव गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed