{"_id":"626ea1467bc66c604e26b22a","slug":"bahraich-the-struggle-between-two-crocodiles-lasted-for-hours-one-died-the-forest-department-team-sent-the-body-to-the-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : घंटों चला दो मगरमच्छों के बीच संघर्ष, एक की मौत, वन विभाग की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : घंटों चला दो मगरमच्छों के बीच संघर्ष, एक की मौत, वन विभाग की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजा
Sun, 01 May 2022 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 May 2022 08:33 PM IST
सार
घाघरा नदी की कछार में बीते पांच सालों से मगरमच्छों का कुनबा रहता है। यहां लगभग 10 मीटर पानी गहरा है और ये क्षेत्र करीब तीन एकड़ चौड़ा है। मगरमच्छों के रहने से यहां काफी संख्या में लोग शाम के समय बच्चों के साथ मगरमच्छ की उछल कूद देखने आते है।
विज्ञापन
मगरमच्छ (सांकेतिक तस्वीर)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महसी (बहराइच) बिसवां के पास घाघरा नदी में दो मगरमच्छों के बीच घंटों चले खूनी संघर्ष में एक की जान चली गई। लगभग एक घंटे से भी अधिक समय तक चले खूनी संघर्ष में एक मगरमच्छ को अपनी जान गंवानी पड़ी। मगरमच्छ के मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवां के पास घाघरा नदी की कछार में बीते पांच सालों से मगरमच्छों का कुनबा रहता है। यहां लगभग 10 मीटर पानी गहरा है और ये क्षेत्र करीब तीन एकड़ चौड़ा है। मगरमच्छों के रहने से यहां काफी संख्या में लोग शाम के समय बच्चों के साथ मगरमच्छ की उछल कूद देखने आते है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दो मगरमच्छों में आपसी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक संघर्ष चला। जिसमें एक मगरमच्छ की मौत हो गई। मगरमच्छ की मौत की सूचना पर गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर कैसरगंज रेंज प्रभारी आरपी चौधरी, वन दरोगा सलीम खान, बीट प्रभारी जुबेर खान व वाचर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर ने बताया कि आपसी संघर्ष के चलते मगरमच्छ की मौत हुई है।
विज्ञापन