फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: The fireplace was lit in the room, innocent died due to suffocation, four serious

बहराइच: कमरे में जलाई थी अंगीठी, दम घुटने से मासूम की मौत, चार गंभीर, दोपहर तक बेहोश पड़ा रहा परिवार

Sat, 13 Jan 2024 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 06:49 AM IST
सार

घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के लोग जुमे की नमाज के लिए नहीं निकले। इस पर पड़ोसियों ने शफी के भाई दानिश को सूचना दी।

विज्ञापन
Bahraich: The fireplace was lit in the room, innocent died due to suffocation, four serious
अस्पताल में भर्ती घटना से प्रभावित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच जिले में कमरे में अंगीठी जलाकर छोड़ देने से मौत का मामला सामने आया है। नगर के काजीपुरा में बृहस्पतिवार रात कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहे एक परिवार के पांच लोग बेहोश मिले। शुक्रवार दोपहर जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन


काजीपुरा निवासी शफी अहमद (30) इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। शफी बृहस्पतिवार रात को पत्नी व तीन बच्चों के साथ कमरे में लेटे थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जला रखी थी। शुक्रवार दोपहर शफी अहमद, पत्नी सिमरन (28), बेटा हसन (6), बेटी जैनब (4) व उम्मे कुलसुम (8 माह) कमरे में बेहोश मिले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के लोग जुमे की नमाज के लिए नहीं निकले। इस पर पड़ोसियों ने शफी के भाई दानिश को सूचना दी। दानिश व अन्य लोग दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे तो शफी के साथ परिवार के सभी लोग बेहोश मिले। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ माह की उम्मे कुलसुम को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज जाकर हालचाल जाना है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को कमरे में अंगीठी जलाकर न सोएं : डीएम
 ठंड से बचने के लिए रात को कमरे में अंगीठी व हीटर जलाना खतरनाक साबित हो सकता है। शहर में हुए एक हादसे को देखते हुए डीएम मोनिका रानी ने लोगों से कमरे में कोयले की अंगीठी, हीटर आदि जलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रात में बंद कमरे में अंगीठी व हीटर जलाने से ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में दम घुटने से लोगों की मौत भी हो सकती है। डीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed