{"_id":"5f7c4f4b8ebc3e9bb744bd74","slug":"bahraich-students-was-planning-to-spread-riots-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस फार हाथरस की बेवसाइट बनाकर यूपी में दंगा फैलाने की साजिश रच रहा था बहराइच का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस फार हाथरस की बेवसाइट बनाकर यूपी में दंगा फैलाने की साजिश रच रहा था बहराइच का छात्र
Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में हाथरस की घटना को लेकर लोगों के अंदर काफी आक्रोश है। इसी में कुछ ऐसे लोग भी है जो हाथरस कांड को जोड़कर प्रदेश में दंगा फैलाने की साजिश रच रहे थे। प्रदेश में दंगा फैलाने वाले चार लोगों को मथुरा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बहराइच का एक युवक भी शामिल है। वह जामिया दिल्ली का छात्र है।
विज्ञापन
जो जस्टिस फार हाथरस नाम से बेवसाइट बनाकर भड़काऊ पोस्ट डालकर उन्माद फैलाने की कोशिश में लगा हुआ था। बहराइच पुलिस मथुरा पुलिस से संपर्क साध कर छानबीन करने में जुटी हुई है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के बैराकाजी निवासी मसूद जामिया का छात्र है। वह वहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह दिल्ली से हाथरस के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ निकला था। मथुरा जिले में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान पर रोका गया। पूछताछ के दौरान पीएफआई के सदस्य का जुड़ा होना पाया गया। गाड़ी की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तो हाथरस कांड से जुड़े कुछ पोस्टर भी बरामद हुए। खुफिया तंत्र बताते है कि पढ़ाई के दौरान ही यह सब ऐसी गतिविधियों में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को वह दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। वहां पहुंचकर लोगों के बीच बैठकर हाथरस से जुड़े मामले पर लोगों का ध्यान भटकाकर दंगा कराने का पूरा प्रयास था। मथुरा पुलिस ने यह साजिश नाकामयाब कर दी। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक पीएफआई का सदस्य है। वह सोशल मीडिया पर हाथरस फार जस्टिस के नाम से बेवसाइट बनाकर भड़काऊ पोस्ट डाल रहा था। इसका उद्देश्य ही प्रदेश में दंगे फैलाने का था। दंगे फैलाने की साजिश रच रहा था।
दो साल से पीएफआई से भी है जुड़ा मसूद
मसूद दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में एलएलबी का छात्र है। बीते दो साल से यह कैंपस फ्रेंड ऑफ इंडिया से जुड़ा है। सीएफआई पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया की स्टूडेंट विंग है।