फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: SP's massive protest over fertilizer shortage, BJP Kisan Morcha district president resigns

UP: खाद की किल्लत पर सपा का जबरदस्त प्रदर्शन, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Thu, 21 Aug 2025 04:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Aug 2025 04:16 PM IST
सार

बहराइच में खाद संकट को लेकर सपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Bahraich: SP's massive protest over fertilizer shortage, BJP Kisan Morcha district president resigns
समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में किसानों को हो रही खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से बृहस्पतिवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ दिख रहा है की अन्नदाता किसान लाइन लगाने के बाद भी उर्वरक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन

   
एक तरफ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कहना है कि सभी जनपदों में खाद की कोई कमी नहीं है जबकि दूसरी तरफ सभी खरीद सेंटरों पर बड़े पैमाने पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है जिसमें महिला एवं पुरुष किसान घंटों लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने खाद की किल्लत को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
इस्तीफा सौंपने के बाद जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने कहा कि आज किसान उर्वरक के लिए दर-दर भटक रहा है और हम सत्ताधारी पार्टी में किसान मोर्चा के पद पर होकर भी किसानों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। अन्नदाता किसान उर्वरक के लिए लाइन लगा रहा है और पुलिस की लाठियां खा रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही हैं। यही वजह है कि हम अपने नैतिक कर्तव्यों को पूरा न कर पाने के कारण भाजपा से त्यागपत्र दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed