फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Sensation due to double murder, sister murdered by cutting her with a shovel, brother's body found h

बहराइच: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, फावड़े से काटकर बहन की हत्या, फंदे से लटका मिला भाई का शव

Sun, 14 Apr 2024 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Apr 2024 08:57 PM IST
सार

Double Murder: यूपी के बहराइच जिले में हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी है। यहां भाई और बहन के शव मिले हैं। एक हत्या फावड़े से काटकर हुई जबकि दूसरा शव फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Bahraich: Sensation due to double murder, sister murdered by cutting her with a shovel, brother's body found h
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के  खैरीघाट थानाक्षेत्र में शनिवार रात भाई-बहन के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम पंचायत थैलिया के मजरा बदुवापुर निवासी श्यामा देवी (17) की शनिवार की रात फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। उसके बड़े भाई मुंशी लाल (20) का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। दो-दो मौतों के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सभी घर से भाग गए। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस की दी।

विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी संजय सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसपी वृंदा शुक्ला ने एक हत्या और एक संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं ग्रामीण दोहरे हत्याकांड की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


भाई-बहन में हुआ था विवाद, परिजन घर से फरार
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद से मृतकों की मां व भाई-भाभी मौके से फरार हैं। फौरी जांच में भाई-बहन के विवाद की बात सामने आई है। हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी गांव का युवक संजय मृतका श्यामा देवी को बहला फुसला कर ले गया था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर संजय पर मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed