{"_id":"63411513ad08bb57011995f6","slug":"bahraich-police-arrested-drug-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 500 रुपये में हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 500 रुपये में हुआ था सौदा
Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
सार
बहराइच पुलिस ने दो किलो 800 ग्राम चरस के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार किया है। उसे सीमा पार कराने के लिए पांच सौ रुपये देने का सौदा हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया तस्कर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सशस्त्र सीमा 42 वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
यह चरस नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जाया जा रहा था तभी पंच पोखरी के जवान व रुपईडीहा पुलिस के संयुक्त गस्ती दल ने बगीचे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो नेपाली मूल का मादक पदार्थ तस्कर निकला जिसकी पहचान कृष्ण निवासी खैरानी गांव विकास समिति वार्ड नंबर 4 मैना पोखर जिला बर्दिया के रूप में हुई है। वहीं मादक पदार्थ तस्कर का कहना है कि नेपाल के पंच पोखरा के दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा यह चरस भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के लिए उसे 500 रुपए मिलने थे।
विज्ञापन
डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर को भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 652/12 के पास गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन