फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bahraich police arrested drug smuggler.

Bahraich News: दो किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 500 रुपये में हुआ था सौदा

Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
सार

बहराइच पुलिस ने दो किलो 800 ग्राम चरस के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार किया है। उसे सीमा पार कराने के लिए पांच सौ रुपये देने का सौदा हुआ था।

विज्ञापन
bahraich police arrested drug smuggler.
गिरफ्तार किया गया तस्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सशस्त्र सीमा 42 वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई है।

विज्ञापन


यह चरस नेपाल से भारतीय क्षेत्र में ले जाया जा रहा था तभी पंच पोखरी के जवान व रुपईडीहा पुलिस के संयुक्त गस्ती दल ने  बगीचे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो नेपाली मूल का मादक पदार्थ तस्कर निकला जिसकी पहचान कृष्ण निवासी खैरानी गांव विकास समिति वार्ड नंबर 4 मैना पोखर जिला बर्दिया के रूप में हुई है। वहीं मादक पदार्थ तस्कर का कहना है कि नेपाल के पंच पोखरा के दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा यह चरस भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के लिए उसे 500 रुपए मिलने थे।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर को भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 652/12 के पास गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed