{"_id":"62e28d9e5173fd2d873d3da6","slug":"bahraich-news-video-of-home-guards-frog-moves-viral-claims-punishment-sp-said-during-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों से चलवाई मेंढक चाल: ट्रैफिक में तैनात दीवान ने दी सजा, एसपी बोले- प्रशिक्षण के दौरान का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों से चलवाई मेंढक चाल: ट्रैफिक में तैनात दीवान ने दी सजा, एसपी बोले- प्रशिक्षण के दौरान का है मामला
Fri, 29 Jul 2022 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:17 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक कार्यालय की है। बताया जाता है कि यह वीडियो 18 से 20 जुलाई के बीच का है। दावा किया जा रहा है कुछ जवान ड्यूटी पर देर से पहुंचे तो उन्हें ट्रैफिक में तैनात दीवान ने सजा के तौर पर मेंढकी चाल करने को कहा।
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय में होमगार्डों को मेढक चाल का अभ्यास कराते ट्रैफिक पुलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर नौ सेंकेड का होमगार्डों के मेंढकी चाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह जवान ड्यूटी में देर से पहुंचे थे। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोई जवान कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान की वीडियो की होने की बात कही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक कार्यालय की है। बताया जाता है कि यह वीडियो 18 से 20 जुलाई के बीच का है। दावा किया जा रहा है कुछ जवान ड्यूटी पर देर से पहुंचे तो उन्हें ट्रैफिक में तैनात दीवान ने सजा के तौर पर मेंढक चाल करने को कहा। होमगार्डों ने मेढकी चाल किया तो इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में होमगार्ड एसोसिएशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से बात किया गया तो उन्होने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर दीवान के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं, एसपी केशव चौधरी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्डों के साप्ताहिक प्रशिक्षण का है। इसमें उन्हें ट्रैफिक के नियम-कानून से अवगत कराया गया एवं फिजिकल एक्टिविस्ट कराई गई है।
विज्ञापन