फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: Two real brothers died due to fire in the cooler kept in the room

Bahraich : कमरे में कूलर में लगी आग से दो मासूम भाइयों की मौत, घर में मुंडन संस्कार की चल रही थी तैयारी

Fri, 20 Oct 2023 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Oct 2023 10:42 AM IST
सार

बहराइच जिले में गुरुवार रात दो मासूम सगे भाइयों की अग्निकांड से दर्दनाक मौत हो गई। घर के सभी सदस्य गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन
Bahraich News: Two real brothers died due to fire in the cooler kept in the room
घटना के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले में बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया के मजरा बेहड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात दो मासूम सगे भाइयों की अग्निकांड से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बीती रात तकरीबन 11 बजे बेहडा गांव में निवासी शनि (5) व सत्या (7) पुत्र बद्री विशाल दो सगे भाई एक ही बेड पर लेट थे।कमरे में दरवाजे के पास प्लास्टिक का कूलर रखा था। घर के सभी सदस्य गांव में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दोनों भाई कमरे में सो रहे थे। जबकि बच्चों की मां तारा शर्मा कमरे के बाहर बरामदे में नवजात शिशु के साथ सो रही थी। अचानक कमरे में रखे कूलर में आग लग गई। जिससे दो सगे भाइयों की कमरे में ही झूलस कर मौत हो गयी।

विज्ञापन

 

बच्चों के पिता बद्री विशाल दुर्गा पूजा पंडाल से जब घर लौटते तो कमरे का दृश्य देकर बदहवास हो गए। कूलर के जलने से पूरा कमरा धूएं से काला हो गया। कमरे में घूटन से निकले के लिए बच्चों के अंगुलियों के निशान भी दीवार पर पाये गये। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अंजनी कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


30 को होना था मुंडन संस्कार,बंट चुके थे कार्ड
आगामी 30 तारीख को शनि का मुंडन संस्कार होना सुनिश्चित था। मुंडन संस्कार में मेहमानों को बुलाने के लिए आमंत्रण पत्र भी दोस्तो रिश्तेदारों को बांटा जा चुका था। बद्री विशाल अपने बच्चे शनि के मुंडन संस्कार की तैयारी में जुटे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सारी तैयारियां धरी गई। बच्चों के इस दर्दनाक मौत ने सभी झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed