फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: Lesson of conversion was being taught in prayer meeting, case against 19, 12 arrested

Bahraich News : प्रार्थना सभा में पढ़ाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का पाठ, 19 के खिलाफ मुकदमा, 12 गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 Jul 2023 08:03 PM IST
सार

बहराइच जिले में कोतवाल नानपारा के एक गांव में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था। प्रार्थना सभा में हिंदू-देवी देवताओं को अपशब्द भी कहे जा रहे थे। लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था।

विज्ञापन
Bahraich News: Lesson of conversion was being taught in prayer meeting, case against 19, 12 arrested
प्रार्थना सभा में मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में कोतवाल नानपारा के एक गांव में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था। प्रार्थना सभा में हिंदू-देवी देवताओं को अपशब्द भी कहे जा रहे थे। लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच विरोध किया। आक्रोशित लोगों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने 19 लोगाें पर मुकदमा दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा का क्षेत्र धर्मांतरण के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यहां अभी एक महीने पूर्व ही धर्मांतरण की घटना सामने आई थी और पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। रविवार को एक बार फिर धर्मांतरण का जिन्न बाहर आया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धनपुरवा निवासी बाबूराम के घर में ईसाई मिशनरियों की ओर से प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का पाठ पढ़ाया जा रहा था। प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के अवध प्रांत विभाग संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने इसकी गुप्त सूचना दी। जिस पर वह तत्काल गांव पहुंचे। वहां प्रार्थना सभा में मौजूद हिंदू धर्म के महिला व पुरुष को भड़काया जा रहा था। हिंदू लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित करते हुए हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया तो सभी भड़क गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना सभा का नेतृत्व कर रह बाबू राम रैदास व उसकी पत्नी नीलम ने अपने साथियों के साथ उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर क्राइम निरीक्षक मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 12 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया।

कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धर्म परिवर्तन की साजिश में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही हैं। धर्म परिवर्तन की जानकारी होने से सैकड़ों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी कोतवाली पहुंचे और आक्रोश जताया।


बाबूराम के घर में धर्म परिवर्तन की साजिश चल रही थी। प्रार्थना सभा में गरीब महिलाओं व पुरुषों को धर्मांतरण के प्रति प्रेरित किया जा रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धर्मांतरण की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नानपारा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed