{"_id":"637b7dfedc4df83f9f6dc77c","slug":"bahraich-news-leopard-took-away-the-girl-breaking-parwal-in-the-field-killed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : बहराइच जिले में मिर्च तोड़ रही बालिका को तेंदुए ने मार डाला, लोंगों से सावधान रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : बहराइच जिले में मिर्च तोड़ रही बालिका को तेंदुए ने मार डाला, लोंगों से सावधान रहने की अपील
Mon, 21 Nov 2022 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:10 PM IST
सार
टेपरा गांव निवासी सीमा कुमारी 12 पुत्री दिनेश सोमवार को अपने खेत में लगभग 4:00 बजे के आसपास सब्जी बनाने के लिए परवल तोड़ रही थी। तभी उसको तेंदुआ उठा ले गया ।
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच जिले में मिहींपुरवा में खेत में मिर्च तोड़ रही बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया। पास जाकर देखा तो बालिका की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मोतीपुर रेंज के टेपरा गांव निवासी दिनेश की 12 वर्षीय पुत्री सीमा सोमवार को खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया। उसने सीमा पर हमला कर दिया। सीमा ने शोर मचाया तो पास मौजूद परिवारवाले व अन्य लोग दौड़कर खेत में पहुंच गए। इन लोगों ने किसी तरह तेंदुए को भगाया, लेकिन तब तक सीमा दम तोड़ चुकी थी। सीमा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर मोतीपुर थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर टीम को भेजा गया है। गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन