फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich News: Five children buried after wall collapse, three dead, two in critical condition

Bahraich News : बच्चों पर गिरी कच्ची दीवार, दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 28 Dec 2023 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:17 PM IST
सार

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलारपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कच्ची दीवार भरभरा कर बच्चों पर गिर गई। हादसे में पांच बच्चे दीवार के मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Bahraich News: Five children buried after wall collapse, three dead, two in critical condition
घटना के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलारपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कच्ची दीवार भरभरा कर बच्चों पर गिर गई। हादसे में पांच बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों में दो बच्चे सगे भाई व एक ममेरा भाई है। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया और भारी भीड़ जुट गई। दर्दनाक हादसे की जानकारी पर एसडीएम नानपारा, रुपईडीहा थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलारपुर लक्ष्मनपुर ग्रामीण वारिस अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग ढाई बजे गांव निवासी मुख्तार (10) अपने भाई अफ्तार अली (7) दरगाह थाना क्षेत्र के गगन चक निवासी ममेरे भाई नसरुद्दीन(09) व इमामुद्दीन (3) के साथ दीवार के पास खेल रहा था। वहीं उनके साथ गांव निवासी अलाउद्दीन (6) भी खेल रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और पांचो बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। दीवार गिरने व बच्चों की चीख सुन ग्रामीण दौड़े और मलबे को हटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत मलबा हटावा और बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सगे भाईयों मुख्तार, अफतार और उनके ममेरे भाई नसरुद्दीन की मौत हो गई। वहीं इमामुद्दीन व अलाउद्दीन गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनेा घायल बच्चों को आनन- फानन में इलाज के लिए बाबागंज अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्चों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनेा को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां दोनेा का इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर जो भी ग्रामीण मौके पर पहुंचा, सभी की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
दर्दनाक हादसे की जानकारी पर एसडीएम नानपारा अजीत परेश, तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, बाबागंज चौकी प्रभारी राम गोविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधवाते हुए शवों का पंचनामा भरा। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शवों का पंचनामा भर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटों की मौत से बेसुध हुए परिजन, हर ओर मची चींख
एक साथ दो-दो बेटों की मौत की सूचना मिलते ही मृतक मुख्तार व अफ्तार के पिता शमशाद बेसुध होकर गिर गए। वहीं मां भी चीख पड़ी। वहीं ममेरे भाई नसरु्दीन के मौत की सूचना ने और झकझोर दिया। एक साथ एक ही चारपाई पर तीनों बच्चों के शव देख हर किसी की आंखे नम हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचा हर इंसान एक साथ तीन बच्चों के शवों को देख चींख पड़ा। हर किसी ने मृतक बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधवाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बिलाप देख सभी चुप्प रह गए।


दीवार गिरने से उसके पास खेल रहे तीन बच्चे दब गए थे। जिसमें से तीन की मौत हो गई और दो गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें परिजन इलाज के लिए ले गए हैं। हादसे के बाद परिजनों से पोस्टमार्टम की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। - अजीत परेश, एसडीएम नानपारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed