फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Neighbor's wall collapsed while sleeping early in the morning, painful death of two children buried

बहराइच: सुबह भोर में सोते समय गिरी पड़ोसी की दीवार, मलबे में दबे दो बच्चों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Wed, 12 Jun 2024 03:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Jun 2024 03:08 PM IST
सार

Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह भोर में पड़ोसी की दीवार गिर जाने से बगल में सो रहे दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bahraich: Neighbor's wall collapsed while sleeping early in the morning, painful death of two children buried
बहराइच में सोते समय गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर लगभग 4 बजे बच्चों सहित सो रहे एक दंपती पर पड़ोस के घर की छत व दीवार गिर गई। इससे मलबे में पांचों दब गए। ग्रामीण जब तक सब को निकालते तब तक दो बच्चों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दंपती और उसकी बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी निवासी रहीश (35) गर्मी अधिक होने से मंगलवार की रात परिवार समेत छत पर सो रहा था। उनके साथ पत्नी शरीफुन निशा (30), बेटा गुफरान (05), बेटी मिसवा (03) और रिसिया थाना क्षेत्र के दोबहा निवासी भांजा इमरान (10) भी सो रहा था। इस दौरान बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे पड़ोसी मो. हुसैन की लगभग 7 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर सभी पर गिर गई। 
विज्ञापन


दीवार के मलबे में रहीश, उसकी पत्नी और तीनो बच्चे दब गए। दीवार गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हुए और मलबा हटा कर सभी की बाहर निकाला। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शशि राणा ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां दो बच्चों गुफरान और इमरान की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल रहीश, शरीफून और मिसवा का इलाज जारी है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की रो रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर था मकान, नहीं रहते गृह स्वामी
पड़ोसी मोहम्मद हुसैन का मकान कई सालों से जर्जर है। जिसके चलते वह परिवार के साथ बेगमपुर में रहते है। देखरेख के अभाव में बीते कुछ दिनों में मकान और जर्जर हो गया है। जिसके चलते हादसा हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed