फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bahraich : lover drag girl in furniture shop tied her and set fire

बहराइच : प्रेमिका को दुकान में खींचा, खंभे से बांध और लगा दी आग, खुद भी झुलसा

Tue, 21 May 2019 08:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 21 May 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich : lover drag girl in furniture shop tied her and set fire
सांकेतिक तस्वीर
बहराइच के नवाबगंज निवासी एक युवती मंगलवार खुबह घर से निकली थी। खेत से लौटते समय पड़ोसी युवक ने उसे अपनी फर्नीचर की दुकान के अंदर खींच लिया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती को दुकान में खंभे से बांधकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। 
विज्ञापन


युवती के जलने के साथ ही दुकान में भी आग लग गई। दुकान की आग बुझाने की कोशिश में आरोपी युवक भी झुलस गया। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाला। दमकल वाहन ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


झुलसी युवती व युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमला व जिंदा जलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवती पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती थी। लेकिन हाल ही में युवक का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया है। इसके चलते युवती ने युवक से बोलना छोड़ दिया। यह बात युवक को नागवार गुजर रही थी। 

मंगलवार को सुबह करीब तीन बजे सहरी बनाने के लिए युवती जगी। इसके बाद वह नित्यक्रिया के लिए बाहर चली गई। खेत से लौटते समय युवक ने युवती को अपनी फर्नीचर की दुकान के अंदर खींच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। 
युवती के विरोध करने पर युवक ने उसे दुकान में लगे लकड़ी के खंभे में बांधकर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। इससे युवती के जलने के साथ ही दुकान में भी आग लग गई। युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। 

उधर, दुकान को जलने से बचाने के लिए युवक आग बुझाने की कोशिश करने लगा, जिससे वह भी लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह लपटों से घिरी युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह 80 फीसदी झुलस चुकी थी। 

आनन-फानन में झुलसी युवती व युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव का कहना है कि पीड़िता की बहन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला व जिंदा जलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

प्रेम प्रसंग का है मामला, युवक भी है जख्मी

अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी पर दुकान के अंदर खींचकर दुष्कर्म की कोशिश करने व विरोध करने पर आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवती लगभग 80 फीसदी जल चुकी है। उसकी हालत नाजुक है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

तो इसलिए हुई अनबन
पुलिस को दिए बयान में जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने कहा कि युवक की फर्नीचर की दुकान उसके घर के पास स्थित है। वह युवक से प्यार करती थी। युवती ने कहा कि उसे नजरंदाज कर आरोपी ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया। जून में युवक का निकाह होना है। इसी के चलते उसने युवक से दूरी बना ली। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed