फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Leopard captured in cage

बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, सोमवार को घंटों डटा रहा था पेड़ पर, इस तरह किया गया काबू में

Tue, 16 Jan 2024 11:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 11:30 AM IST
सार

मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ के कैद होने की सूचना पर कई गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी और मौके पर मेले जैसा माहौल बन गया।

विज्ञापन
Bahraich: Leopard captured in cage
सुबह गिरफ्त में आया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच जिले में कई दिनों तक लोगों को परेशान करने वाला तेंदुवा आखिरकार गिरफ्त में आ गया। मंगलवार की सुबह उसे पकड़ लिया गया। जिले की महसी तहसील में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहदुरिया में सोमवार को एक तेंदुवा पेड़ पर बैठा दिखा था। घंटों पेड़ पर बैठने के बाद तेंदुवा गन्ने के खेत में चला गया था। जिसके बाद वन टीम ने पिंजरा लगा कर कांबिंग शुरू की थी। मंगलवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए भरी जन सैलाब उमड़ा। वन विभाग ने स्वास्थ जांच के लिए तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचाया हैं।

विज्ञापन


हरदी और खैरीघाट थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बहदुरिया गांव में खेत की रखवाली करने गए किसानों ने पेड़ पर तेंदुआ बैठा देखा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी थी। लेकिन जब तक वन टीम मौके पर पहुंचती तेंदुवा गन्ने के खेतों में चला गया था। जिसके बाद डीएफओ बहराइच वन प्रभाग अजीत प्रताप सिंह ने रेंजर मोहम्मद शाकिब व टीम के साथ तेंदुए की तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


कांबिंग के साथ ही गन्ने के खेत में पिंजरा भी लगाया गया था। जिसमे मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ के कैद होने की सूचना पर कई गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी और मौके पर मेले जैसा माहौल बन गया। वन टीम ने तेंदुए को पिंजड़ा सहित रेंज कार्यालय पहुंचाया है। डीएफओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया की स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed