{"_id":"66e69977ce596237a40e7df9","slug":"bahraich-flood-wreaks-havoc-danger-looms-on-the-embankment-leakage-started-at-two-places-officials-reache-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बाढ़ का कहर, तटबंध पर मंडराया खतरा, दो जगह शुरू हुआ रिसाव, सूचना पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बाढ़ का कहर, तटबंध पर मंडराया खतरा, दो जगह शुरू हुआ रिसाव, सूचना पर पहुंचे अधिकारी
Sun, 15 Sep 2024 01:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:54 PM IST
सार
Flood in bahraich: यूपी के बहराइच जिले में सरयू उफान पर है। नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश का असर यहां दिख रहा है। रविवार की सुबह बाढ़ के पानी के दवाब से बेलहा- बहरौली तटबंध पर दो स्थानों पर रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
बाढ़ का पानी गांव के अंदर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से सरयू उफान पर है। सरयू का पानी जिले के मिहिपुरवा, नानपारा और महसी तहसील में तबाही मचा रहा हैं। रविवार की सुबह बाढ़ के पानी के दवाब से बेलहा- बहरौली तटबंध पर दो स्थानों पर रिसाव शुरू हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारी रिसाव बंद करवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
नानपारा तहसील के बेलहा से निकल कर कैसरगंज के बहरौली तक जाने वाला तटबंध 100 से अधिक गांवों का सुरक्षा कवच है। तीन तहसीलों नानपारा, महसी और कैसरगंज की लगभग 2 लाख आबादी बाढ़ के समय इसी तटबंध के समय सुकून की नींद सोती हैं। लेकिन रविवार की सुबह बांध से गुजर रहे ग्रामीणों ने महसी क्षेत्र में तटबंध पर बेहटा और बिसवा के पास हल्का रिसाव होता देखा।
विज्ञापन
रिसाव होते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन और ड्रेनेज खंड को दी गई। सूचना पर सरयू ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता जितेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रिसाव बंद करने की कार्यवाही शुरू की। अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया की तटबंध पर 61.800 और 62.900 पर सीपेज की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे है। जलस्तर बढ़ने के चलते पानी उबाल लें रहा था। सीपेज को मोरंग, गिट्टी, मसाला आदि से बंद करवा दिया गया है। साथ ही तटबंध पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
अब कोई दिक्कत नहीं
ग्रामीणों ने सीपेज की सूचना दी थी। तत्काल मौके पर टीम भेज कर रिसाव बंद करवा दिया गया है। मामूली रिसाव था, कोई दिक्कत नही है।- जेपी वर्मा, अधीक्षण अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड