फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: daughters started giving oxygen to save their mother's life, video viral

बहराइच: मां की जिंदगी बचाने के लिए मुंह से ऑक्सीजन देती रहीं बेटियां, पर हो गईं नाकाम, झकझोर देने वाली तस्वीरें

Sun, 02 May 2021 03:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 02 May 2021 03:32 PM IST
सार

बहराइच जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रही।

विज्ञापन
Bahraich: daughters started giving oxygen to save their mother's life, video viral
अपनी मां को मुंह से ऑक्सीजन देने का प्रयास करती बेटी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच में मन को झकझोर देने वाली वीडियो सामने आईं हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां को ऑक्सीजन की कमी पर अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े किए तो लाचार बेटियों ने मानो दुर्गा मां का अवतार ले लिया और अपनी मां की जान बचाने के लिए दोनों बेटियां अपने मुंह से मां को ऑक्सीजन देती रही। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बताते हैं कि महिला की मौत हो गई थी। मगर अभी तक इनके या मरीज के नाम सामने नहीं आए हैं।जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मां की जान बचाने के लिए बेटियों द्वारा मुंह से ऑक्सीजन दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में बात करने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बहराइच डॉ डीके सिंह ने बताया कि एक महिला को परिजन लाए थे। इलाज शुरू हो तब तक मौत हो गई। बेटियों ने भावुकता में बहकर ऐसा किया। उसका पति भी प्रयास करता वीडियो में दिख रहा है। मगर अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed