{"_id":"668c28c7a1f364253300f0b6","slug":"bahraich-assistant-teacher-murdered-kaiserganj-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में सहायक अध्यापक की गला रेतकर हत्या, रक्तरंजित हालत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में सहायक अध्यापक की गला रेतकर हत्या, रक्तरंजित हालत में मिला शव
Tue, 09 Jul 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:07 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गर्दन रेती गई थी और सीने पर भी धारदार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर शाम वह घर से निकले हुए थे। जब खाना खाने के लिए घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की जिस पर गांव के पास उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कैसरगंज स्थित ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक की सोमवार की रात कोनारी गांव में कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फोरेंसिक टीम, सीओ, थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कोनारी गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ शिवम सिंह (32) का शव गांव के पास रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गर्दन रेती गई थी और सीने पर भी धारदार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर शाम वह घर से निकले हुए थे। जब खाना खाने के लिए घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की जिस पर गांव के पास उनका शव पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल राजनाथ सिंह और सीओ रूपेंद्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या क्यों हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहां पुलिस मौके पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन