बहराइच: एक और तेंदुआ आया गिरफ्त में, 22 दिन में सातवां तेंदुआ पकड़ में, वन विभाग ने ऐसे बिछाया था जाल
Leopard terror in Bahraich: बहराइच में शनिवार की रात तीन बजे एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बीते 22 दिनों में यह सातवां तेंदुआ है जिसे पकड़ा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के धर्मपुर बेझा गांव के पास शनिवार की देर रात लगभग 3 बजे एक तेंदुआ पिंजरे के कैद हुआ। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उसे रेंज कार्यालय ले गए है। ये कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र में 22 दिन में पकड़ा गया सातवां तेंदुआ है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुओं का आतंक लगातार जारी हैं। तेंदुए जंगल से निकल कर आबादी क्षेत्र में देखे जा रहे है, जिससे डर का माहौल है। हालांकि डर और दहशत के बीच तेंदुओं के पकड़े जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
शनिवार की देर रात धर्मपुर बेझा गांव में पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के चक्कर में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गोकुलपुर बीट में पकड़िया गांव में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। पकड़े गए तेंदुए को जांच के लिए रेंज कार्यालय ले जाया गया है।
बहराइच में पकड़े गए सभी तेंदुए सिर्फ जानवरों पर ही हमला कर रहे थे। गनीमत यह थी कि वह आदमखोर नहीं हुए थे। तेंदुओं के साथ इस जिले में बीते कई महीनों से भेड़ियों का भी कहर व्याप्त है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.