{"_id":"5a5ef2414f1c1bcb268b4d9d","slug":"bagga-singh-died-in-encounter-with-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एसटीएफ ने मार गिराया एक लाख का इनामी बदमाश, दस मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एसटीएफ ने मार गिराया एक लाख का इनामी बदमाश, दस मामलों में था वांछित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने लखीमपुर खीरी जिले में आतंक का पर्याय रहे थाना सिंगाही के गांव मांझा के रहने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बग्गा सिंह को बुधवार की सुबह 45 मिनट तक चली मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। वह वर्ष 2013 में 10 सितंबर को सिपाही की हत्या कर फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वो 10 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
एसटीएफ लखनऊ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें करीब दो महीने से बग्गा सिंह की नेपाल बार्डर से लेकर बहराइच बार्डर के बीच लोकेशन मिल रही थी। इस पर चार दिनों से एक टीम नेपाल बार्डर तो दूसरी बहराइच बार्डर पर लगी हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार की रात सूचना मिली कि बग्गा सिंह गजियापुुर-ढखेरवा मार्ग से बाइक से निकलेगा। इस पर टीम ने दुलही पुरवा साइफन से उत्तर तरफ उसकी घेराबंदी की थी। सुबह करीब 06:05 बजे बग्गा जब अपने एक साथी को बैठाकर बाइक से गुजरा तो टीम ने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस पर बग्गा ने बाइक छोड़ दी और टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदमाश की गोली से टीम में शामिल दरोगा विनय बाल-बाल बच गए। गोली उनके दाएं हाथ के पास से निकल गई। इस पर टीम ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ फायरिंग की। टीम की गोली लगने से बग्गा वहीं पर ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
मुठभेड़ की सूचना पर निघासन, सिंगाही और तिकुनियां की पुलिस के साथ सीओ निघासन सविरत्न गौतम मौके पर पहुंच गए। टीम बग्गा को सरकारी जीप में सीएचसी लाई, जहां पर डॉ. अनिल वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।