फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   badaun victim family ask for explanation from cbi.

बदायूं कांडः परिवार ने सीबीआई से मांगे 12 जवाब!

Sun, 14 Dec 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 14 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
badaun victim family ask for explanation from cbi.

कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट भले ही लगा दी है लेकिन लोगों के दिमाग में तमाम सवाल अब भी कौंध रहे हैं।

विज्ञापन


जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों बहनों के साथ रेप नहीं हुआ बल्कि प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर आत्महत्या की थी।

पीड़ित परिवार कह कह रहा है कि सीबीआई उसके 12 व पुलिस आठ सवालों के जवाब दे तो वह संतुष्ट हो जाएंगे।

181 दिन बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने गुरुवार को क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी, जिससे पीड़ित परिवार सहमत नहीं है।

पीड़ित पक्ष की ओर से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मामले में अगली सुनवाई छह जनवरी को होनी है।

बदायूं कांड पर एक नजर

badaun victim family ask for explanation from cbi.

बदायूं के सआदतगंज में 27 मई को दो नाबालिग चचेरी बहनों को रेप और हत्या के बाद आम के पेड़ पर लटकाने की खबर आई। इस खबर से पूरे देश में सनसनी मच गई।

मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की तो एक के बाद एक आरोप गलत साबित होने लगे। नार्को टेस्ट से लेकर पॉलीग्राफ टेस्ट तक किया गया और दोनों बहनों की लाश खोदकर फिर से पोस्टमार्टम करने की बात भी कही गई।

फिर न्यूज चैनलों पर खबरें प्रसारित हुईं कि बदायूं की बहनों की न हत्या हुई थी और न ही उनके साथ बलात्कार किया गया था। जांच एजेंसियों ने दावा किया कि लड़कियों ने प्रेम संबंध का खुलासा होने पर आत्महत्या की थी। सीबीआई ने पोक्सो कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट लगाई है।

क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के साथ ही स्पेशल जज ने मामले में वादी को नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई के लिए तारीख छह जनवरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed