फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   baburaj to be end in education department

शिक्षा विभाग के बाबूओं पर गिरेगी गाज

Mon, 09 Jun 2014 08:31 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
baburaj to be end in education department

मंत्रियों, अफसरों को ठिकाने लगाने के बाद अब प्रदेश सरकार की गाज शिक्षा विभाग के बाबूओं पर गिरने वाली है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शिक्षा विभाग में चल रहे बाबू राज को खत्म करने की तैयारी है। बाबू राज का आलम यह है कि वे अधिकारियों को काम नहीं करने देते हैं और जैसा चाहते हैं वैसा अपने हिसाब से कराते हैं।

प्रत्येक माह होने वाली समीक्षा बैठकों में शिक्षाधिकारी इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं। इसलिए अब विभाग बाबुओं के कॉकस को तोड़ना चाहता है।

वह चाहता है कि सालों से एक ही स्थान पर जमे बाबुओं को दूसरे जिलों में भेजा जाए ताकि अधिकारी स्वतंत्र होकर काम कर सकें।

वर्षों से नहीं हुआ तबादला

baburaj to be end in education department

शिक्षा विभाग का दायरा बहुत बड़ा है। यहां बाबुओं की संख्या अच्छी-खासी है। निदेशालय से लेकर जिलों तक में तैनात बाबू एक ही स्थान पर सालों से जमे हुए हैं।

शिकायत के बाद यदि इन्हें हटाया भी जाता है, तो वे जुगाड़ के सहारे पुन: वहीं लौट आते हैं। बाबुओं के कॉकस का आलम यह है कि चाहे जितना तेज-तर्रार अधिकारी आ जाए, लेकिन काम वे अपने हिसाब से ही कराते हैं।

सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्ति से लेकर शिक्षकों के तबादले तक में इन्हीं बाबुओं की चलती है। कई जिलों के तो कुछ बाबू ऐसे हैं जिनकी सालाना कमाई करोड़ों में है। इसलिए वे जरूरत के मुताबिक पैसा भी खर्च कर देते हैं।

इसलिए निदेशालय स्तर पर यह विचार किया जा रहा है कि सालों से एक ही स्थान पर जमे बाबुओं का तबादला कर दिया जाए। इससे विभागों का काम भी सुचारु रूप से चलेगा और भ्रष्टाचार भी कुछ कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठता सूची होगी निर्धारित

baburaj to be end in education department

जिलों में तैनात आशुलिपिकों की ज्येष्ठता सूची का निर्धारण नए सिरे से किया जाएगा।

अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कुमारी रमेश शर्मा ने इस संबंध में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से आशुलिपिकों का पूरा ब्यौरा मांगा है।

हालांकि, इसके पहले भी वह ब्यौरा मांग चुकी हैं, लेकिन मंडलों से इसे भेजा नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed