{"_id":"5fd7a2b6ac0e4a4eb8776bf9","slug":"babu-singh-s-operatives-close-to-mukhtar-ansari-beat-the-tent-trader-spit-on-the-sandal-and-licked-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी के करीबी बाबू सिंह के गुर्गों ने टेंट कारोबारी को पीटा, चप्पल पर थूककर चटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी के करीबी बाबू सिंह के गुर्गों ने टेंट कारोबारी को पीटा, चप्पल पर थूककर चटवाया
Mon, 14 Dec 2020 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मड़ियांव में बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह के गुर्गों ने शनिवार रात जमकर गुंडागर्दी की। जेल में बंद बाबू सिंह की जमानत के लिए गुर्गों ने टेंट कारोबारी विवेक कुमार रावत को पकड़कर लात-घूसों से जमकर पीटा। उससे जमानत के लिए 10000 रुपये मांगे। विवेक ने एक-दो दिन में इंतजाम करने की बात कही तो चप्पल पर थूककर उससे चटवाया। सिर पर पिस्टल की बट से मारा। करीब ढाई घंटे तक बदमाश उसे लेकर इलाके में घूमते रहे और पीटते रहे। इसके बाद रुपये लाने की धमकी देते हुए उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने रितिक सिंह उर्फ टाइगर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विवेक सिंह ने बताया कि वह गौरभीट में रहता है और बहनोई का टेंट हाउस का काम संभालता है। शनिवार रात किसी ने उसे फोन करके बाबू सिंह के गुर्गे प्रीतिनगर निवासी रितिक सिंह उर्फ टाइगर से बात कराई। विवेक का कहना है कि वह रितिक को करीब चार-पांच महीने से जानता है। रितिक इलाके में बाबू सिंह और मुख्तार अंसारी के नाम पर गुंडागर्दी करता है और लोगों से रंगदारी वसूलता है। उससे भी कई बार रुपया ले चुका है। रितिक के बुलाने पर रात करीब आठ बजे विवेक सेक्टर क्यू पार्क के पास स्थित बाबू सिंह के घर पहुंचा। घर के बाहर ही उसे रितिक उर्फ टाइगर, फैजुल्लागंज का शिवम पांडेय व ऋषि तथा चार अज्ञात युवक मिल गए।
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उससे बाबू सिंह को जेल से छुड़ाने के लिए जमानतदार बनने के साथ ही 10000 रुपये मांगे। विवेक ने कहा कि अभी उसके पास इतनी रकम नहीं है। वह सोमवार तक रुपयों का इंतजाम करा देगा। इस पर सभी भड़क गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह चीखा-चिल्लाया तो आसपास के लोग घरों से निकल आए लेकिन दबंगों के डर से विरोध नहीं किया। इसके बाद बदमाश उसे खींचते हुए पार्क के भीतर ले गए और जमीन पर बैठाकर पिटाई की। टाइगर ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से तीन वार किए।
विज्ञापन
इसके बाद अपनी चप्पल पर थूककर उससे चटवाया। जातिसूचक शब्दों से संबोधित भी किया। लगभग ढाई घंटे तक मारपीट और धमकी देने के बाद रुपयों का इंतजाम करने की बात कहते हुए उसे भगा दिया।
रात को ही विवेक सिंह मड़ियांव थाना पहुंचा पूरे मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि बाबू सिंह के गुर्गे टाइगर ने पहले भी उसके साथ मारपीट की है। वह अक्सर उससे व टेंट हाउस के मालिक उसके बहनोई से रुपये मांगता है। कभी-कभी उसके लिए शराब और मुर्गे की दावत भी करनी पड़ती थी। मामले की जांच अलीगंज के एसीपी कर रहे हैं।