UP: कर्ज से परेशान बीए का छात्र फांसी झूला, बाइक रखी थी गिरवी...स्कूटी भी कब्जे में लेने की बात कह रहा था युवक
कर्ज से परेशान बीए का छात्र फांसी झूल गया। पिता ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार शाम दो बाइकों से दो युवतियां व एक युवक बेटे से मिलने आए थे। तीनों करीब चार घंटे तक रुके थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार को बीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने किसी के पास अपनी बाइक गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। वह उधारी चुका नहीं पा रहा था। इसलिए युवक उनकी स्कूटी भी अपने कब्जे में लेने की बात कह रहा था। इस बात से योगेश परेशान था। मृतक के पिता राजेंद्र ने दो युवतियों व एक युवक से पूछताछ करने की मांग की है।
मामला पारा थाना क्षेत्र के डॉक्टर खेड़ा का है। फर्नीचर कारीगर राजेंद्र परिवार के साथ यहां की अर्जुन विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक उनका बेटा योगेश विश्वकर्मा (22) बीए में पढ़ रहा था। एक मार्च को योगेश के बाबा की मौत हो गई थी। शनिवार को वह तेरहवीं में परिवार के साथ अपने गांव प्रतापगढ़ के उदयपुर गए थे। कार्यक्रम के बाद बेटा अकेले लौट गया था।
दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला
बेटे ने पड़ोसी से मोबाइल का चार्जर मांगा था। देर रात होने पर पड़ोसी ने घर का गेट खटखटाया तो योगेश ने जवाब नहीं दिया। पड़ोसी की मां ने योगेश के घरवालों को जानकारी दी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो योगेश पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी पर राजेंद्र घर पहुंचे।
कॉल डिटेल की जांच करने की मांग
राजेंद्र ने बताया कि उसी रात 11 बजे दिल्ली निवासी बेटी विनीता ने अपने भाई योगेश को कॉल की थी। कॉल व्यस्त जा रही थी। राजेंद्र ने पुलिस से बेटे की कॉल डिटेल की जांच करने और तीनों लोगों से पूछताछ करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक छात्र के जान देने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।