फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ba Honours exam from 16 august

लखनऊ विवि में बीए ऑनर्स की परीक्षाएं 16 से, एमए इंग्लिश की 16 व फ्रेंच की 22 से

Tue, 02 Aug 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ba Honours exam from 16 august
लखनऊ विवि ने जारी की सूचना। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय ने सोमवार को भी स्नातक व परास्नातक के कई कोर्सों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन

इसके अनुसार बीए ऑनर्स हिंदी चौथे सेमेस्टर (नियमित, छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 16 से 27 अगस्त तक और छठे सेमेस्टर की 17 से 26 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
वहीं, एमए इंग्लिश चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 16 से 20 अगस्त तक, ओल्ड कोर्स की 16 से 19 अगस्त तक, एमए इंग्लिश दूसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 22 से 29 अगस्त तक और ओल्ड कोर्स की 23 से 26 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एमए फ्रेंच दूसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षाएं 22 से 29 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
एमएससी फिजिक्स चौथे सेमेस्टर (नियमित, छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं आठ से 16 अगस्त तक और एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा भी आठ से 16 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एमए-एमएससी मैथ्स दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 17 से 31 अगस्त तक और एमए-एमएससी मैथ्स चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आठ से 16 अगस्त के बीच दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed