फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azamgarh Mandal: Akhilesh gets 10 seats lead, there will be sorrow for Ramgovind Chaudhary not reaching the house

आजमगढ़ मंडल : अखिलेश को मिली 10 सीटों की बढ़त, सदन में रामगोविंद चौधरी के नहीं पहुंचने का रहेगा गम

Thu, 10 Mar 2022 11:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Mar 2022 11:26 PM IST
सार

आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों में अब सपा के पास 16 हो गई हैं, जबकि भाजपा को तीन और बसपा को एक सीट मिली है।
 

विज्ञापन
Azamgarh Mandal: Akhilesh gets 10 seats lead, there will be sorrow for Ramgovind Chaudhary not reaching the house
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में आजमगढ़ मंडल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का मान रखा है। यहां सपा को 10 सीटों की बढ़त मिली है। जबकि उनके संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की सभी सीटें सपा के खाते में आ गई हैं। इस बढ़त के बीच नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को पराजय का सामना करना पड़ता है। इस मंडल में भाजपा को छह और बसपा को पांच सीटों का नुकसान हुआ है। आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों में अब सपा के पास 16 हो गई हैं, जबकि भाजपा को तीन और बसपा को एक सीट मिली है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीट में अभी तक फूलपुर पंवई पर भाजपा के अरुणकांत यादव काबिज थे। जबकि मुबारकपुर में शाह आलम गुड्डू, लालगंज में आजाद अरिमर्दन और सगड़ी से वंदना सिंह और दीदारगंज से सुखदेव राजभर विधायक चुने गए थे। इस चुनाव में समीकरण के साथ दलबदल भी हुआ। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने फूलपुर पंवई से अरुणकांत के बजाय रामसूरत राजभर को उतार दिया। ऐसे में यहां से सपा के टिकट पर अरुणकांत यादव के पिता पूर्व सासद रमाकांत यादव ने ताल ठोंकी और विजयी रहे। बसपा के शाह आलम उर्फ गु्डू जमाली पहले सपा में आए और फिर एआईएमआईएम से चुनाव मैदान में उतरे।
विज्ञापन


सपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव को उतारा और विजयी रहे। सुखदेव राजभर की मौत के बाद उनके बेटे कमलाकांत सपा के टिकट से जीते हैं। इसी तरह लालगंज और सगड़ी सीट भी सपा के खाते में आ गई, जबकि पिछले चुनाव में मिली पांचों सीटें बरकरार हैं। इस तरह आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीट अब सपा के खाते में आ गई हैँ। मऊ जिले की चार सीटों मधुबन पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। यहां  बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामविलास विजयी रहे। जबकि मऊ सदर से सपा- सुभासपा के अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद गोहना में राजेंद्र कुमार और घोषी में सपा के टिकट पर मैदान में उ तरे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान विजयी रहे। इसी तरह बलिया की बासडीह से विधायक रामगोविंद चौधरी को हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट अब भाजपा के खाते में चली गई है। इसी तरह बलिया सदर पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। जबकि फेफना, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड पर सपा का कब्जा हो गया है। इस जिले में भाजपा को तीन सीट का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



2017 )भाजपा    सपा     बसपा                     
आजमगढ़        01        05    04
मऊ        03        00    01
बलिया        05        01    01
--------------------------------------------------
कुल (21)     9        6    6
----------------------------------------------

2022  भाजपा     सपा    बसपा
आजमगढ़ 00    10    00
मऊ    01    03    00
बलिया 02    04    01
-------------------------------
    03    17    01
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed