{"_id":"9a5385c61fcb483e764f470335dec017","slug":"azam-said-official-never-followed-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम बोले, दंगे के लिए अफसर जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम बोले, दंगे के लिए अफसर जिम्मेदार
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री मो. आजम खां ने मुजफ्फरनगर दंगे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सफाई देते हुए सारा ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि अधिकारियों ने आदेशों का ठीक से पालन नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वही बात खुद सरकार के जिम्मेदार लोग कह रहे।
अपने अंदाज में कहा कि अच्छी बात ये है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को कातिल नहीं माना।
आजम ने नरेंद्र मोदी को लपेटते हुए गुजरात मॉडल को दहशत का मॉडल बताया। मोदी की सुरक्षा को लेकर भी तंज कसा।
सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर दंगों के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार की तरफ से आजम खां सफाई देने बृहस्पतिवार को सामने आए।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला वही है जो बात सरकार की तरफ से कही जा रही थी। उनके मुताबिक सरकार के फैसलों का अमल अधिकारियों ने गलत ढंग से किया।
विज्ञापन
अधिकारियों के बदअमली का खामियाजा सरकार को उठाना पड़ा। वहीं राहत की बात ये है कि कोर्ट ने सरकार को दंगों का कातिल नहीं माना है।
आजम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और फासिस्ट ताकतों ने दंगा कराया फैसले से यह साफ हो गया है।