{"_id":"5e6261ea8ebc3eead87e402b","slug":"azam-khan-video-conference-could-not-happen-bacause-of-bad-server","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: सर्वर खराब होने के कारण नहीं हो सकी आजम खां की पेशी, घंटों जूझता रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: सर्वर खराब होने के कारण नहीं हो सकी आजम खां की पेशी, घंटों जूझता रहा प्रशासन
Fri, 06 Mar 2020 08:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Mar 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांसद आजम खां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात बरेली जेल में गुजारने के बाद शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद आजम खां को जिला कारागार में शिफ्ट किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराने के लिए जेल प्रशासन घंटों तक जुटा रहा लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पेशी टलने की वजह सर्वर की खराबी से कनेक्टिविटी न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि, जिला कारागार से गुरुवार सुबह सांसद आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए रामपुर कोर्ट ले जाया गया था, जबकि उनकी पत्नी और बेटा अब्दुल्ला सीतापुर जेल में ही थे। छह और सात मार्च को भी पेशी होनी थी। जिले से रामपुर की दूरी लंबी होने की वजह से आने-जाने में होने वाली दुश्वारियों को देखते हुए आजम को गुरुवार की रात बरेली जेल में ही रखा गया लेकिन देर रात फरमान आया कि सांसद को सीतापुर जेल से वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
वक्त अधिक होने की वजह से गुरुवार रात आजम को बरेली जेल में ही रोका गया। सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-पीएसी उन्हें लेकर सीतापुर जेल पहुंची। सुबह 11 बजे जेल में दाखिल होने के बाद जेल प्रशासन आजम की ऑनलाइन पेशी कराने की कोशिश करने लगा, लेकिन एक बजे तक कई बार प्रयास करने के बाद भी कनेक्टिविटी न होने की वजह से वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी नहीं हो सकी इसलिए छह मार्च को होने वाली पेशी टल गई है। जेल अफसरों ने बताया कि अब छह को होने वाली पेशी सात मार्च (शनिवार) को ऑनलाइन कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन