सपा के मंत्री बोले, खत्म नहीं होंगे अपराध!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के मंत्री अपने बयानों में खुद फंस रहे हैं और सरकार के लिए भी मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। विधानसभा में सोमवार को एक सवाल का जवाब देते हुए सपा के वरिष्ठ मंत्री ने एक विवादित बयान दे डाला।
सरकार की तरफ से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा अपराध पूरी तरह खत्म नहीं हो सकते, लेकिन कम से कम अपराध हों इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
इस पर भाजपा ने यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि सरकार की इच्छाशक्ति अपराध रोकने की नहीं है जबकि बसपा ने सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।
उधर, मोदी को कोसने लगे आजम
दूसरी तरफ, यूपी के संसदीय कार्यमंत्री आजम खां को आमचुनाव में सपा की हार बर्दाश्त नहीं हो रही है। शायद यही वजह है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा।
विधानमंडल सत्र के प्रश्नकाल में प्रदेश में बढ़ते अपराधों की रोकथाम से संबंधित सुरेश खन्ना, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व दलवीर सिंह के सवाल के जवाब में आजम ने पलटवार करते हुए कहा कि सुनहरे सपने दिखाकर देश की सत्ता पर काबिज हो जाने वालों को दिल्ली में अपराध, बिजली संकट नहीं दिख रहा है। रेल किराया बढ़ा दिया है।
इन लोगों को एमपी व राजस्थान का अपराध नहीं दिख रहा हैं। आजम ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अच्छे दिन का जिक्र कर देश को बुरे दिन में ले जा रहे हैं।
'यूपी में कम है अपराध'
प्रदेश में आई अपराधों की बाढ़ पर आजम ने कहा कि अपराध के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे, राजस्थान चौथे और यूपी 25वें नंबर पर है।
आजम ने सपा की मौजूदा सरकार के कार्यकाल और पूर्ववर्ती बसपा सरकार, राजनाथ सिंह सरकार और कल्याण सिंह सरकार में डकैती, लूट, हत्या और बलात्कार के तुलनात्मक आंकड़े रखते हुए कहा कि सरकार लगातार अपराध नियंत्रण के लिए प्रयास कर रही है।
जिस पर भाजपा सदस्यों ने आजम इस पर यह कहते हुए आपत्ति की कि यूपी की तुलना दूसरे राज्यों से नहीं की जानी चाहिए। इससे साबित होता है कि सरकार की मंशा अपराध रोकने की नहीं है।