फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   azam khan's verbal attack on modi.

आजम ने मोदी को बनाया प्रोड्यूसर-डायरेक्टर!

Fri, 19 Dec 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Dec 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
azam khan's verbal attack on modi.

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि मोदी की टीम में अदाकारों की फौज है और वे इसके प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। वे गुरुवार को लखनऊ में नगर निगम की ओर से संचालित चिल्ड्रंस पैलेस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने मोदी के स्वच्छता अभियान की कभी निंदा नहीं की। इस अभियान में किए जा रहे ड्रामे का जरूर विरोध किया था।

आलीशान बंगलों में रहने वाले वीआईपी कल्चर के लोग जो वैक्यूम क्लीनर का प्लग भी न लगाते हों, वे फोटो खिंचाने के लिए सफाई के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं।

यह सफाई कर्मचारियों की रोजी-रोटी के साथ मजाक है। देश इस तरह की नौटंकी से नहीं चलता है। नेता को नेता रहना चाहिए न कि अदाकार।

बुजुर्ग हैं, मोहतरम हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा

azam khan's verbal attack on modi.
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोग को और अधिकार देने को लेकर आजम ने कहा कि सरकार ने तो आपकी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन इसे राजभवन ने रोक दिया।

वे बुजुर्ग हैं...मोहतरम हैं...पेट्रोलियम मिनिस्टर रह चुके हैं। अब इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं बोलूंगा।
दरअसल, आजम उस फाइल की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने का निर्णय किया था।

राजभवन ने फाइल इस टिप्पणी के साथ लौटा दी थी कि प्रदेश में दूसरे भी आयोग हैं, केवल एक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने से विसंगति पैदा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed