{"_id":"57751e6b4f1c1bd26b79b1b0","slug":"azam-khan-misbehave-to-an-executive-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां पर इंजीनियर से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां पर इंजीनियर से बदसलूकी का आरोप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां अपने बयानों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन पर एक इंजीनियर से बदसलूकी का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मामला पिछले शनिवार का है आजम खां अपने संसदीय क्षेत्र में बन रहे एक ब्रिज का जायजा लेने पहुंचे, उन्होंने वहां काम कर रहे सीनियर इंजीनियर आर के अग्रवाल पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाते हुए बदसलूकी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
आर के अग्रवाल, जो कि यूपी ब्रिज कार्पोरेशन के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर व इस प्रोजेक्ट के मैनेजर भी हैं उन्होंने मामले पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव से मामले में दखल देने की गुजारिश की है।
विज्ञापन
आजम के व्यवहार से नाराज ब्रिज कार्पोरेशन इंजीनियर्स ने कार्य स्थगित कर दिया है और उनसे माफी मांगने को कहा है।