फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan attacks on governor again on mayor issue.

आजम का राज्यपाल पर निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 25 Sep 2015 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Sep 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacks on governor again on mayor issue.

महापौरों को हटाने संबंधी विधेयक को रोके रखने से नाराज नगर विकास मंत्री आजम खां ने बुधवार को एक बार फिर राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गबन करने वाले महापौरों को राजभवन से संरक्षण मिले, यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन


अगर राजभवन को विधेयक के किसी प्रावधान पर संशय है तो पूछ लें, हम स्पष्ट कर देंगे। जब इसमें कुछ गलत नहीं है तो साल भर से विधेयक को क्यों रोके रखा गया है? प्रदेश में ज्यादा महापौर भाजपा के हैं, शायद इसीलिए मंजूरी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों ने लोकायुक्त के चयन को लेकर सवाल किया तो आजम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्यपाल इतना नाराज क्यों होते हैं? हर बात पर नाराजगी दिखाई देती है। बुजुर्गों को गुस्सा नहीं आना चाहिए। फिर सवाल हुआ कि नए सिरे से लोकायुक्त के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। क्या इस बार नाम तय हो जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने मीडिया पर ही जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि आप लोग चाहेंगे तो हो जाएगा नहीं तो नहीं होगा? जहां तक राज्यपाल की नाराजगी का सवाल है तो उन्होंने हमारे नगर विकास विभाग की ही एक फाइल रोक रखी है।

पीएम व केंद्र सरकार की जवाबदेही है तो महापौरों की क्यों नहीं

Azam Khan attacks on governor again on mayor issue.

आजम बोले, प्रदेश के सभी नगर निकायों में गड़बड़ी करने पर निर्वाचित प्रतिनिधियों को हटाने व कार्रवाई करने का प्रावधान है। उ.प्र. नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2015 के जरिये गबन करने वाले महापौरों के लिए भी यही प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन राजभवन इसे मंजूरी नहीं दे रहा।

आजम ने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार की जवाबदेही है तो महापौरों की जवाबदेही क्यों नहीं होनी चाहिए? कई महापौरों के खिलाफ शिकायतें हैं। गबन के आरोप हैं।

भाजपा के महापौरों की बेईमानी पकड़ में न आ सके, इसलिए राजभवन ने विधेयक रोक रखा है। सरकार तो न्याय करना चाहती है।

नेताजी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुलायम सिंह पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर आजम ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता पर नेताजी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जहां तक महागठबंधन से सपा के अलग होने का सवाल है तो निश्चित ही यह बेवजह नहीं हुआ। इस बारे में नेताजी ही बता सकते हैं।

मुलायम जौहर विवि के कुलाधिपति नहीं, विजिटर

Azam Khan attacks on governor again on mayor issue.

सवालों के जवाब में आजम ने साफ किया सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव रामपुर स्थित मो. मोहम्मद अली जौहर विवि के कुलाधिपति नहीं, बल्कि विजिटर हैं।

पार्टी चाहेगी तो प्रचार करने जाऊंगा बिहार

बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर आजम ने कहा कि अगर पार्टी को वहां उनकी उपयोगिता लगती है तो वे जरूर चुनाव प्रचार करने जाएंगे। अभी कुछ तय नहीं है।

राज्यपाल का टिप्पणी से इन्कार

राज्यपाल राम नाईक ने आजम खां के बयान पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा, आजम के बारे में न बोलने का जो निश्चय किया है उस पर कायम हूं। उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed