फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan attacks on BJP over Bihar defeat.

आजम ने बिहार में भाजपा की हार पर कसा तंज

Sun, 15 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 15 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacks on BJP over Bihar defeat.

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां कहा कि बदजुबानी की वजह से भाजपा बिहार में चुनाव हारी है। बिहार विधानसभा के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह की बातें की हैं, उससे इस पद की गरिमा कम हुई है। उम्मीद है कि भाजपा के नेता बिहार की हार से सबक लेंगे।

विज्ञापन


सबक नहीं लेंगे तो पंजाब, असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भी इनकी हार सुनिश्चित है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में तो इनका सफाया होना तय है।

शनिवार को ओवरहेड टैंक के उद्घाटन पर पत्रकारों से आजम खां ने कहा कि मैं तो साक्षी महाराज, साध्वी प्राची अन्य नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इनकी बदजुबानी की वजह से भाजपा का यह हाल हुआ है। बिहार की जनता ने संदेश दे दिया है।
विज्ञापन

बिहार के लोगों ने हिंदुस्तान के भविष्य को बचाया

Azam Khan attacks on BJP over Bihar defeat.

बिहार के लोगों ने भाजपा का सफाया करके हिंदुस्तान के भविष्य को बचाया है। नहीं तो भाजपाइयों ने कमजोरों का घर जलाकर दीपावली मनाई होती।

आजम खां ने कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं, लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि पंजाब, असम व पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार होगी।

यूपी में तो भाजपा का सफाया हो जाएगा। बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी हमारी इस मुद्दे पार्टी नेताओं से बात नहीं हुई है। अगर कोई बात होगी तो बताऊंगा।

आजम खां ने कहा कि असहिष्णुता को लेकर हमारे प्रधानमंत्री से विदेश में सवाल पूछे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री बचाव में बुद्ध और गांधी का नाम ले रहे हैं। टीपू सुल्तान की अंगूठी लंदन की म्यूजियम में है, प्रधानमंत्री वहां से लेकर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed