फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan attacks on BJP and RSS.

देश की सत्ता पर बापू के हत्यारों का कब्जा : आजम

Fri, 27 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan attacks on BJP and RSS.

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने संविधान दिवस पर गुरुवार को भाजपा और आरएसएस पर फिर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की सत्ता पर संविधान विरोधियों और बापू के हत्यारों का कब्जा है।

आजम ने लोगों का आह्वान किया कि संविधान दिवस पर वे फासिस्ट ताकतों की निंदा करें और संविधान को जिंदा रखने का संकल्प लें।

संविधान और उसकी मर्यादा खतरे में

Azam Khan attacks on BJP and RSS.

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने सब को साथ लेकर आजाद हिंदुस्तान का जो सपना देखा था उसे आज जोखिम भरे दिन देखने पड़ रहे हैं।

संविधान और उसकी मर्यादा खतरे में है। जो संविधान विरोधी और बापू के हत्यारे हैं, उनका देश की सत्ता पर कब्जा है।

बराबरी और धार्मिक सहिष्णुता पर उनके भाषणों से मुंह में राम-बगल में छुरी वाली बात चरितार्थ होती है।

उन्होंने कहा, फासिस्ट लोग चीजों को समझने और समझाने के बजाय अमर्यादित बातें करके सहिष्णुता का अर्थ समझाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed