फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan appears before SIT in connection with recruitment in Jal Nigam.

जल निगम भर्ती मामले में एसआईटी के सामने पेश हुए आजम, कहा- इससे मेरा कोई लेना देना नहीं

Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan appears before SIT in connection with recruitment in Jal Nigam.
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala

सपा शासनकाल में जल निगम में विभिन्न पदों पर हुई भर्ती में गड़बड़ी के मामले में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के मुख्यालय में बयान दर्ज कराने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


नए पुलिस मुख्यालय स्थित एसआईटी दफ्तर में मंगलवार दोपहर बाद पहुंचे आजम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी कराना बोर्ड और निगम का काम है। न तो मेरा कहीं अनुमोदन है और न ही कहीं हस्ताक्षर। भर्ती प्रक्रिया कैसे होती है, कब भर्ती निकलती है, कब परीक्षा होती है और कब रिजल्ट घोषित किए जाते हैं यह सारा काम विभाग का है। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कि एसआईटी जल निगम में 1300 पदों पर भर्ती की अनियमितता की जांच कर रही है। इस मामले में पिछले वर्ष जनवरी में भी आजम खां को जांच के दौरान बुलाया गया था और उनके बयान दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार का मंत्री बकरी चोरी करेगा?

पूछताछ के बाद बाहर निकले आजम ने मीडिया से कहा कि दो महीने के अंदर मेरे ऊपर दर्जनों मुकदमे लाद दिए गए। जबकि योगी जी की सरकार ढाई साल से है। उन्होंने कहा कि जबसे वह रामपुर का चुनाव जीते हैं, तब से उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

आजम ने कहा कि जो 9 बार का विधायक रहा हो और चार बार मंत्री रहा, वह बकरी चोरी करेगा? उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ कार्रवाई सरकार चाहती है या नहीं यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन सरकार चाहती तो यह नहीं होता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed