{"_id":"60afafaf8ebc3e34f55e747b","slug":"azam-khan-and-jilani-s-condition-stable","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आजम खां और जफरयाब जिलानी की हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आजम खां और जफरयाब जिलानी की हालत स्थिर
Thu, 27 May 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 May 2021 08:30 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर बनी हुई है। जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
जफरयाब जिलानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सांसद आजम खां की हालत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। क्रिटिकल केयर विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मालूम हो कि मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सांसद आजम खां हालत में भी सुधार होने लगा था, लेकिन तीन दिन पहले फेफड़े में संक्रमण अधिक पाए जाने पर उन्हें सामान्य वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
विज्ञापन
उधर, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पिछले रविवार को घर में गिर गए थे और उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान उनके सिर के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा पाया गया था। न्यूरो सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी कर खून के थक्के को हटा दिया है।
विज्ञापन